मोहन सरकार का ऐतिहासिक फैसला
4 लाख से ऊपर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

भोपाल: 8 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शासकीय सेवकों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक फैसला। सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों को दिया प्रमोशन का तोहफा। मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन, पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रमोशन पर थी रोक अब सरकार के फैसले के बाद शीघ्र ही मंत्रि-परिषद की बैठक में होगा निर्णय। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी, राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए, गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि पदोन्नति से संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार-विमर्श किया गया, मंत्रीगण से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रि-परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा। सुखद समाचार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं है।
सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने के मोहन यादव सरकार के फैसले का कर्मचारी संगठनों ने प्रशंसा करते हुए इसे अच्छा बताया है। हालांकि कर्मचारियों का कहना हे कि इस बीच हजारों कर्मचारी बिना प्रमोशन के रिटायर्ड हो गए है। कर्मचारी फिलहाल सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे है।
दरअसल पूरा मामला प्रमोशन में आरक्षण को लेकर था, जो कि कोर्ट में विचाराधीन होकर रोक लगी थी, मगर समय समय कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी, कि प्रमोशन पर रोक नहीं है, प्रमोशन पर आरक्षण का मामला कोर्ट में है, लिहाजा सरकार प्रमोशन देने का कोई रास्ता निकाले अब सरकार ने लगातार चर्चाओं के बाद कर्मचारियों को प्रमोशन देने का रास्ता निकाला है, जिसके विस्तृत आदेश जल्द जारी होंगे।