युवा, महिला, किसान व गरीबों के लिए वरदान मोहन सरकार: राकेश शर्मा

भोपाल: 20 जनवरी 2025
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में शामिल युवा, महिला, किसान और गरीब के उत्थान और विकास के लिए विशेष योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जिन चार जातियों युवा, महिला, किसान और गरीब का जिक्र किया था उन पर मोहन सरकार ने अपना ध्यान केंद्रित कर रखा है। इनके लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है।
जनवरी से युवा शक्ति, किसान, कल्याण, गरीब कल्याण और नारी सशक्तिकरण के नाम से चार मिशन प्रारंभ करने की योजना है। सरकार ने वर्ष 2024 में यह मिशन शुरू करने का निर्णय लिया था, जिसे नए साल के पहले दिन से लागू किया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव ने चारों मिशन प्रारंभ करने की बात कही थी जिसे सरकार ने प्रारंभ कर दिया है और मध्य प्रदेश के युवा, किसान, महिलाओं और गरीबों को एक बड़ा तोहफा दिया है।
नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा। आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में योजना के लिए अलग से राशि का प्रविधान भी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं का समुचित विकास करना है। महिलाओं को शिक्षा के साथ- साथ आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, और अन्य क्षेत्र में महिलाओं को मजबूत करना इसका उद्देश्य है। सरकार की प्लानिंग में यह भी है कि महिला उद्यमियों के लिए विशेष रियायत, स्वसहायता समूहों को मदद और कौशल विकास की योजनाएं चलाई जाएंगी।
युवा शक्ति को मजबूत करने के लिए सरकार का लक्ष्य युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में ले जाना है। रोजगार के नए अवसर विकसित करना और कौशल विकास के नए आयामों पर भी जोर दिया जा रहा है। प्रदेश के युवावों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना सरकार का उद्देश्य है। खेल और स्टार्टअप पर विशेष जोर दिया जा रहा है। तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ किया जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार प्राप्त हो सके उसके लिए पिछले 1 वर्ष से निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
कई राज्यों में जाकर उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक कर मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को मध्य प्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया है। साथ ही अभी कुछ समय पहले इंग्लैंड और जर्मनी की यात्रा कर मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव की यह पहला सकारात्मक निवेश का माहौल मध्य प्रदेश में बना रही है। कई बड़े औद्योगिक घरानों ने मध्य प्रदेश में निवेश शुरू कर दिया है जिससे रोजगार के नए दरवाजे खुलने लगे हैं। गरीबों के कल्याण के लिए प्रदेश के गरीबों के लिए आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीबी उन्मूलन के लिए विशेष कार्यक्रम संचालित हो रहे हैं। गरीबों को छोटे व्यवसाय के लिए कर्ज की विशेष सुविधा दी जा रही है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाएं प्रारंभ की जा रही हैं।
किसान कल्याण के अंतर्गत किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार लगातार इस दिशा में प्रयास कर रही है। अधिक दाम देने वाली फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में सिंचित क्षेत्र अभी 50 लाख हेक्टेयर है जिसे पांच वर्ष में एक करोड़ हेक्टेयर करने का लक्ष्य है। दूध उत्पादक किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास लगातार हो रहे हैं। मध्य प्रदेश सरकार और लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के यह प्रयास युवा, किसान, महिलाओं और गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। साथ ही मध्य प्रदेश के तरक्की में बड़ा योगदान दे रहे हैं जो आने वाले समय में मध्य प्रदेश को देश में सर्वोच्च स्थान दिलाएंगे जिसका सारा श्रेय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जाता है।