देशधर्म

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा झांसी में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया

 

भोपाल/झांसी: 6 दिसंबर 2024

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के माध्यम से नशा मुक्ति भारत अभियान के अन्तर्गत सत्यम कालोनी से राजयोगिनी प्रतिभा दीदी के माध्यम से हाफिज सिद्दीकी नेशनल इण्टर कालेज सिविल लाइंस में ब्रह्माकुमार आशीष भाई ने दांतो से खींचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैसे बनाया।अपना अनुभव बताया तथा बच्चों को मोटीवेशन कराया। व्यसनो का सेवन करना आपनी भारतीय सभ्यता का अपमान है। व्यसनो का शिकार होना अपने जीवन को नर्क बनाना है। व्यसनो के कारण ही आज हमारी युवा पीढ़ी दिशा हीन हो गई है।भारत गरीब बन गया। उन्होंने बताया व्यसन मुक्त बनना अर्थात् आपने जीवन को देव तुल्य बनाना। व्यसन मुक्त जीवन जीने से हमारा घर परिवार सुरक्षित, सुखी और समृद्ध रहता है। हमें स्वस्थ रहने की कला सीखनी होगी। साथ में चल रहे ब्रह्मा कुमार अर्जुन भाई ने व्यसनो पर प्रकाश डाला तथा उपाय बतायें। ब्रह्मा कुमार रामजी ने मेडिटेशन के लाभ तथा अनुभव सुनाया। ब्रह्माकुमारी शारदा दीदी ने बच्चों को नैतिक शिक्षा पर जोर दिया। ब्रह्माकुमार लक्ष्मी नारायण भाई ने मंच संचालन किया। अंत में प्राचार्य जी तथा कालेज के डायरेक्टर ने सभी का आभार व्यक्त किया।और आप भविष्य में ऐसे कार्यक्रम कराते रहे। समस्त स्टाफ तथा ब्रह्माकुमारी रुचि बहन और अन्य भाई बहनें ने कार्यक्रम का लाभ लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!