मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विजयपुर के विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया

विजयपुर के विकास के लिए रावत को जिताकर विधानसभा भेजें, कांग्रेस के लूटपाट एक्सप्रेस के झांसे में न आएं जनता - श्री नरेन्द्र सिंह तोमर

 

भोपाल/श्योपुर: 8 नवंबर 2024

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को विजयपुर विधानसभा उप-चुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री रामनिवास रावत के समर्थन में विजयपुर के इकलौद, अरोंद, अगरा एवं ऊमरीकलां में नुक्कड़ सभा एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव अलग प्रकार का चुनाव है। अभी तक भाजपा और श्री रावत अलग-अलग थे। लेकिन इस विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा और पार्टी प्रत्याशी व प्रदेश शासन के मंत्री श्री रामनिवास रावत एक साथ हैं। श्री रावत विकास की गाड़ी में सवार हैं। जनता कांग्रेस के लूटपाट एक्सप्रेस के झांसे में न आएं और भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाकर विजयपुर के विकास के द्वार खोलें।

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि विजयपुर क्षेत्र में 107 किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। 253 किमी सड़कों के निर्माण का कार्य चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ही विकास की गारंटी है। प्रदेश के चहुंमुखी विकास में आप सभी का सहयोग अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में प्रति माह 1250 रुपए भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों की जमीन नीलाम करती थी, कभी किसानों के हितों के लिए कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार किसानों की जिंदगी में बदलाव लाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस ने सालों तक देश में राज किया लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने देश को जातियों के नाम पर बांटने का काम किया है। हमारे सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया है। कांग्रेस ने विकास के नाम पर विजयपुर में कोई काम नहीं किया। कांग्रेस को राम मंदिर पसंद नहीं आया, कांग्रेस नेता सनातन का विरोध करते हैं। हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने वाली कांग्रेस को 13 नवंबर को भाजपा को वोट देकर जनता सबक सिखाए।

*कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की गारंटी*

मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की गारंटी है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वल्लभ को दलालों का अड्डा बना दिया था। वे हर समय तबादलों में ही व्यस्त रहते थे। प्रदेश को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। वर्ष 2003 के पूर्व प्रदेश बीमारू राज्य कहलाता था परंतु जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार आयी है तभी से मध्यप्रदेश में चारों और समृद्धि और खुशहाली आयी है। भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो जनहित की कल्याणकारी योजनाएं चलाकर गरीबों का कल्याण और हर क्षेत्र में विकास के कार्य करती है। हमें भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से जिताकर क्षेत्र के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री लोकेन्द्र पाराशर, वरिष्ठ नेता श्री शैतान सिंह पाल, जिलाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र जाट एवं श्री उपेंद्र कुमार दीक्षित सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!