मध्य प्रदेशराज्य
अब लोगों को मध्य प्रदेश की खूबियां बताकर सैर कराएंगे अभिनेता पंकज त्रिपाठी, जानिए इसके पीछे की वजह
मध्य प्रदेश पर्यटन के बने ब्रांड एंबेसडर

भोपाल: 12 नवंबर 2024
हिंदी सिनेमा के अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने मंगलवार को बताया कि मध्य प्रदेश के पर्यटन का चेहरा बनाए जाने पर वह बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं। फिल्म ‘स्त्री’ हो या ‘ओह माय गॉड 2’ रही हो, पंकज त्रिपाठी ने मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है। अभिनेता ने कहा कि उन्हें यात्रा की शक्ति पर भरोसा है क्योंकि यह दिमाग को खोलती है और जीवन को समृद्ध बनाती है। वह राज्य की सुंदरता को दुनिया के सामने पेश करने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं।
पंकज त्रिपाठी ने एक बयान में कहा, ‘मध्य प्रदेश पर्यटन का चेहरा चुने जाने पर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मध्य प्रदेश मेरे लिए सिर्फ एक गंतव्य नहीं है बल्कि यह एक ऐसी जगह है जो व्यक्तिगत और व्यावसायिक रूप से अनगिनत यादें और संबंध समेटे हुए है।’