मध्य प्रदेशराजनीतिराज्य

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन अनुकरणीय- राज्य मंत्री श्री लोधी

रविंद्र भवन में एकै राम रहीम भजन संध्या में गायिका अभिलिप्सा पांडा की प्रस्तुति

भोपाल: 2 अक्टूबर 2024

*संस्कृति विभाग के स्वराज संस्थान का आयोजन*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व महान है। दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और विचार पूरे विश्व को शांति और अमन के स्थायित्व की ओर लें जाएगे। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी रविन्द्र भवन में एकै राम रहीम भजन संध्या को संबोधित कर रहे थे। राज्य मंत्री श्री लोधी ने कहा कि दोनो महापुरुषों का जीवन अनुकरणीय है। अपने व्यक्तिगत हितों को त्याग कर देश और समाज के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के कारण ही इन्हें युग पुरुष कहा गया है। उन्होंने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, विचार, संघर्ष और भारत के स्वतंत्र आंदोलन में योगदान का स्मरण कर सभी से महापुरुषों के विचारों और सीख को स्वयं के जीवन में पालन करने का आग्रह किया।

राज्य मंत्री श्री लोधी ने दोनों महापुरुषों को पुष्प अर्पण किया एवं मंगलदीप प्रज्वलन कर भजन संध्या का शुभारंभ किया। संचालक संस्कृति श्री एन.पी. नामदेव ने भजन संध्या के आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संस्कृति विभाग के स्वराज संचालनालय द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया था।

हर हर शंभू फेम भुवनेश्वर की गायिका सुश्री अभिलिप्सा पांडा ने भजन संध्या में भक्ति गीतों और भजन की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। भगवान की आराधना से शुरू हुई गीतों की श्रंखला में भोला सबको देता है, छोड़ दे चिंता, बम भोले बम, हर हर शंभू, नव दुर्गे नमो नमः जैसे भजन गाकर ईश्वर विषयक रति का भाव जगाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!