मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
5 नवंबर को भोपाल में “याद ए अर्जुन सिंह…देसी विदेशी शायर कवियों की महफिल”

भोपाल: 25 अक्टूबर 2024
प्रदेश में गरीबों को मकानों के पट्टे और विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन जैसे नायाब तोहफे देने से चर्चित रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह की याद में हर साल सजने वाली मुशायरा महफिल इस बार भी सजाई जाएगी। 5 नवंबर की शाम सजने वाली इस महफिल ए खास में देश विदेश के नामवर शायर और कवि अपना कलाम पेश करेंगे। इस मुशायरा आयोजन के दौरान शहर की शान कहे जाने वाले अंतरराष्ट्रीय शायर मंजर भोपाली का नागरिक सम्मान भी किया जाएगा। उनके अलावा शहर को खास सौगात और सुविधा देने वाले कई व्यक्ति भी सम्मान से नवाजे जाएंगे।