टॉप न्यूज़देश

मध्य प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के बड़े भाई एवं वरिष्ठ पत्रकार व विचारक श्री उमेश उपाध्याय के निधन

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

 

भोपाल: 1 सितंबर 2024

पत्रकारिता की रणनीति दुनिया के अनुभवी वरिष्ठ एवं सम्माननीय पत्रकार उमेश उपाध्याय का निधन हो गया। उन्होंने टीवी और प्रिंट मीडिया में अपने काम के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी। चार दशकों से अधिक समय तक उन्होंने कई बड़े मीडिया संगठनों में प्रमुख पदों पर सेवा प्रदान की है। उन्हें उनकी मीडिया की प्रमुख स्तंभ के लिए जाना जाता था।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी श्री सतीश उपाध्याय के बड़े भाई एवं वरिष्ठ पत्रकार व विचारक श्री उमेश उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!