मध्य प्रदेशराज्यलोकल न्यूज़
मप्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था, अब आधार के जरिए लगेगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस

भोपाल: 5 अगस्त 2024
मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आधार-आधारित बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली लागू की जाएगी। इस नई व्यवस्था से कार्यालयों में देरी और अनुपस्थिति पर नियंत्रण होगा। कर्मचारी की ईएल और सीएल ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से स्वीकृत या अस्वीकृत की जाएगी। राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करेगा। यह व्यवस्था प्रदेश मुख्यालय से लेकर नीचे तक सभी विभागों के प्रत्येक कार्यालय में लागू करने की योजना है। इससे सरकारी विभागों के कर्मचारियों के देर से कार्यालय आने और गायब हो जाने की मनमानी पर अंकुश लग सकेगा। इस संबंध में राज्य के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने अधिसूचना जारी की है।