मध्य प्रदेशराजनीति

मध्यप्रदेश में कुल 18 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक प्रस्तावित, जब ये लोक बनकर तैयार होंगे

धार्मिक पर्यटन में क्रांतिकारी वृद्धि होगी: संस्कृति, पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी

भोपाल: 19 जुलाई 2024

मंत्री लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वल्लभ भोपाल में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की समीक्षा बैठक की, बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महकाल लोक की तर्ज पर बन रहे अन्य लोकों के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण से मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है विगत एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में 18 लोक निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें 14 धार्मिक 4 सांस्कृतिक लोक शामिल हैं मंत्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक की सूची में संत रविदास लोक सागर, रानी दुर्गावती स्मारक जबलपुर, देवी लोक सलकनपुर, श्री राम राजा लोक ओरछा, जाम सावली श्री हनुमान लोक पांढुरना, श्री पशुपति नाथ लोक मंदसौर, अटल स्मारक ग्वालियर, श्री परशुराम लोक जानापाव महू इंदौर, महाराणा प्रताप लोक भोपाल, भादवामाता लोक नीमच, रानी अवंतीबाई स्मारक जबलपुर, मां नर्मदा महालोक अमरकंटक, देवी अहिल्या लोक खरगोन, नागलवाड़ी लोक बड़वानी, मां पीतांबरा लोक दतिया, रतनगढ़ माता मंदिर लोक, दतिया, मां शारदा देवी मैहर सतना, मां जागेश्वरी माता मंदिर चंदेरी अशोकनगर के लोक निर्माण प्रस्तावित हैं। मंत्री लोधी ने कहा कि 10 लोकों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जब ये लोक बनकर तैयार हो जाएंगे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी पहल साबित होगी और पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हमें देखने को मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!